शिशु के जन्म के बाद गोल्डन ऑवर मैनेजमेंट पर जानकारी दी

जालंधर | नीमा और नीमा विमेन फोरम ने मासिक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. एसपी डालिया और डॉ. रीना कक्कड़ ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धनवंतरी के पूजन और दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई । इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में आए विशेषज्ञों ने गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं पर विस्तार से चर्चा की । स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निवेदिता सिंह ने बताया कि गलत खान-पान, शारीरिक सक्रियता में कमी, बढ़ता बीपी और शुगर हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मुख्य कारण हैं। डॉ. स्मिता जैन ने पित्ताशय की पथरी, खून की कमी और फाइब्रॉइड्स जैसी समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक सर्जरी तकनीक के फायदों के बारे में बताया । वहीं, बांझपन विशेषज्ञ डॉ. रिम्मी महाजन ने आईवीएफ की प्रक्रियाओं की जानकारी दी और डॉ. हर्षित कुमार ने गोल्डन ऑवर मैनेजमेंट के तहत जन्म के तुरंत बाद शिशु की देखभाल के महत्व को समझाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. आईपीएस सेठी को विशेष धन्यवाद दिया और डॉ. वीना गूंबर ने मार्च में लॉन्च होने वाले नीमा कैलेंडर के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. परविंदर बजाज, डॉ. अनिल नागरथ और डॉ. विपुल कक्कड़ सहित सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *