शीतलहर को लेकर 11 जनवरी तक स्कूलों की छुट्‌टी:न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

चूरू में शीतलहर का कहर जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। सुबह चली सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। इससे पहले सोमवार शाम को गलन वाली सर्द हवाएं चलने लगी। हवाओं से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शीतलहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कक्षा एक से आठ तक के स्टूडेंट की 7 से 11 जनवरी तक सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत आदेश जारी किए हैं। जिला कलेक्टर ने अभिषेक सुराणा बताया कि यह आदेश केवल स्टूडेंट पर ही लागू होंगे। स्कूल स्टाफ यथावत कार्य करेगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि कोई भी सरकारी या निजी स्कूल इन आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज किया गया है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *