बाड़मेर में सर्दी का कहर लगातार जारी है। शनिवार को सुबह आसमान में घना कोहरा छा गया। इससे हाईवे व सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई। ड्राइवरों को गाड़ी चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। सुबह के समय लोग ठंड से कंपकंपते नजर आए। रात का तापमान गिरकर 9 डिग्री पहुंच गया। वहीं दिन का तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। इधर सर्दी से मौसमी बीमारियां भी पांव पसारने लगी है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से सर्दी के तेवर तेज हो गए है। तापमान में लगातार सिंगल डिजिट में चल रहा है। वहीं, शीतलहर चलने से दिन के समय में भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को अलसुबह आसमान में कोहरा छा गया। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गाड़ियों पर ओस की गिरी नजर आई। धूप खिलने के साथ कोहरा भी धीरे-धीरे साफ होने लगा। सुबह करीब 11 बजे कोहरा साफ हो गया। विजिबिलिटी कम हुई कोहरा छा जाने से विजिबिलिटी कम हो गई। इससे हाईवे पर बड़े और छोटे वाहनों ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रकों ने हाईवे पर होटलों पर वाहनों को खड़ा करके कोहरा साफ होने का इंतजार किया। कोहरे की वजह से 100-150 मीटर दूर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। धूप खिलने के बाद आवागमन फिर से शुरू हुआ। रात-दिन का तापमान गिरा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री था जो 24 घंटे में गिरकर 9 डिग्री पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 23.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान में शुक्रवार को 13.5 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। इस कारण सुबह, शाम व रात को तेज सर्दी पड़ रही है। सर्दी का असर बढ़ने से जहां जनजीवन प्रभावित है। किसानों में फसलों को लेकर राहत नजर आ रही है। शीतलहर का असर आगे भी रहेगा जारी दिन भर सर्द हवाएं चलने से सर्दी का असर तेज हो गया। सुबह से ही लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। तापमान में भी लगातार गिरावट नजर आई। ठंडी हवा के कारण ठिठुरन से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को सुबह से कड़ाके की सर्दी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर का असर आगे भी जारी रहेगा। इनपुट : दिनेश ढाका


