शीत लहर चलने से बढ़ी ठिठुरन, छाया हल्का कोहरा:पारा पहुंचा 9.7 सेल्सियस , दिन-रात के तापमान में 14 डिग्री का अंतर, बढ़ेगी सर्दी

रेगिस्तानी बाड़मेर में सर्दी तेज हो गई है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान एक सिंगल डिजिट पर चल रहा है। रात ओर सुबह सर्दी ने लोगों की धुजणी छुड़ा दी है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा गया। लेकिन धूप खिलने के साथ तेजी से साफ हो गया। रात का तापमान 9 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पास बना हुआ है। मौसम विभाग ने शीत लहर चलने की संभावना जताई। इससे सर्दी और बढ़ेगी। दरअसल, बाड़मेर में इस बार सर्दी लेट आई है। लेकिन बीते 10 दिनों में एकाएक सर्दी तेज हो गई है। तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है। सुबह व शाम को तेज सर्दी के साथ ही हल्का कोहरा छाया रहता है। ठंडी हवा के कारण ठिठुरन से राहत नहीं मिल रही है। आगामी दिनों में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। इससे किसानों को फायदा होगा लेकिन यदि पाला पड़ा तो अरंडी सहित अन्य फसलों को ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। सुबह शाम कड़ाके की सर्दी शुक्रवार को भी सुबह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसका असर आगे भी जारी रहेगा। तेज धूप खिलने के साथ दोपहर के वक्त सर्दी से कुछ राहत मिली हैं। लेकिन सूर्य ढलते ही दुबारा सर्दी जोर पकड़ लेती है। सर्दी से बचने के लिए लोग जतन करते नजर आ रहे हैं। वहीं किसान फसलों को लेकर भी चिंतित है कि यदि पाला पड़ा तो फसलों में खराबा हो जाएगा। दो दिन से न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री पर स्थिर हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। दिन-रात के तापमान में 14 डिग्री का अंतर अभी रात और दिन के तापमान में 14 डिग्री से ज्यादा का अंतर है। इस कारण सुबह, शाम व रात को तेज सर्दी पड़ रही है। सर्दी का असर बढ़ने से जीरे की फसल में अच्छी ग्रोथ नजर आ रही है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यदि शीतलहर व पाले का ज्यादा प्रकोप नहीं हुआ और इसी तरह सर्दी पड़ती रही तो जीरे की बंपर पैदावार होगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.6 व न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहर चलने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज से प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलेगी। ठंडी हवा से हालांकि अभी फसलों को नुकसान की संभावना कम हैं लेकिन फूल आने के बाद खराब का डर रहेगा। शीतलहर से बचाव को लेकर चिकित्सा विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है और लोगों को इसकी पालना करने की अपील भी की गई है। सर्दी का असर बढ़ने से किसानों के चेहरे खिले हुए है। सर्दी बढ़ने से रबी फसलों को फायदा होगा। अगले तीन दिन सर्दी का असर तेज रहेगा। उसके बाद सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *