पहाड़ों पर हाे रही बर्फबारी के कारण उदयपुर शहर शीतलहर की चपेट में है। रात और दिन का तापमान लगातार औसत से नीचे चल रहा है। गुरुवार को न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री गिरकर 3.5 डिग्री रहा। यह औसत न्यूनतम 8.8 डिग्री से 3.5 डिग्री कम रहा। इसके कारण बुधवार की रात सीजन की अब तक दूसरी सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले 9 दिसंबर को पारा 3 डिग्री रहा था। ठंडी हवाओं के कारण दोपहर में निकलने वाली तेज धूप भी अब सुहानी लगने लगी है। वहीं, लगातार पड़ रही सर्दी से आम जनजीवन भी प्रभावित हाेने लगा है। लोगों की दिनचर्या बदल गई है। रात 10 बजे बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के पारे में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह 22.2 डिग्री रहा, जो औसत 26 डिग्री से 3.8 डिग्री कम है। डबोक में दिन का पारा 0.5 डिग्री बढ़कर 22.7 डिग्री रहा। जबकि रात के पारे में 0.5 डिग्री की गिरावट हुई। यह 5.1 डिग्री रहा। पूरे प्रदेश में उदयपुर 7वां सबसे ठंडा शहर रहा। सीकर में 0.1, माउंटआबू में 2.8 डिग्री पारा रहा। आगे क्या…2 दिन बाद हल्की गिरावट संभव मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आ रही ठंडी हवा के कारण पारे में गिरावट आ रही है। अभी दो दिन और ठंड का असर रहेगा। 14 दिसंबर के बाद हल्की राहत की संभावना है। लेकिन, रात का पारा औसत से 2-3 डिग्री कम ही रहेगा।


