भास्कर न्यूज | भखारा श्री कबीर शांति निकेतन गातापार (बेल्हारी) में 3 दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया है। मुख्य प्रवक्ता कबीर जागूं मठ शिवपुर, काशी से पधारे आचार्य प्रेम साहेब शास्त्री हैं। उन्होंने कहा कि सभी को जीवन में अधिक से अधिक सत्संग करना चाहिए। संत महापुरुषों के सान्निध्य में रह कर जीवन जीने की कला सीखना चाहिए। शील बहुत ही बड़ा सद्गुण है, इसलिए शीलवान बनिए। समस्त दुर्गुणों का परित्याग कर सद्गुणों को ग्रहण करें। संतों गुरु जनों द्वारा प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में उतारने का पुरुषार्थ कीजिए। हिंसा, मांसाहार, दुर्व्यसनों से हटकर सदाचारी एवं संस्कारी बनकर अपने नर तन को सफल एवं सार्थक बनाएं। इस अवसर पर शिवम साहेब, नियम साहेब, हीरम साहेब, साध्वी दामिनी देवी, संत गुरु मुख साहेब, संत पुराण साहेब, रमेश साहेब, पंचम साहेब, संतोष साहेब, गुरु पद शास्त्री, बलवान साहेब, ब्रह्म देव साहेब, बालेश्वर साहेब, विजय साहेब, पंकज साहेब, अविनाश साहेब, रतन साहेब, पूनम साहेब, भुमेश्वर साहेब, निकटेश्वर साहेब, सेवा साहेब, चन्दन साहेब, सत्येन्द्र साहेब, रमन साहेब, रविन्द्र साहेब, गुरु प्रसाद साहेब, साध्वी विवेक साहेब, साध्वी सीमा साहेब, साध्वी साधना साहेब, साध्वी द्रुपद साहेब आदि उपस्थित थे।


