शुगर मिल की जमीन बेचने के विरोध में रैली:मोगा में बिजली कर्मचारियों और किसानों का प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

मोगा जिले के कस्बा बधनीकलां में शेरों शुगर मिल की जमीन बेचने के फैसले के विरोध में बिजली कर्मचारियों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सब डिवीजन बधनीकलां में एक विरोध रैली आयोजित की। बता दे कि यह प्रदर्शन पी.एस.ई.बी. इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम, बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब, एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स, ग्रिड सब स्टेशन इंप्लाइज यूनियन पेंशन वेलफेयर फेडरेशन और पेंशन यूनियन सहित कई संगठनों के आह्वान पर किया गया। रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जबरन शेरों शूगर मिल की जमीन बेचने की तैयारी कर रही है। कर्मचारी और किसान संगठन इस फैसले का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जमीन के हस्तांतरण के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य संगठन शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। सरकार पर लगाए गंभीर आरोप इसके बावजूद, पुलिस द्वारा किसान नेताओं और बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब के संयोजक गुरप्रीत सिंह गंडीविंड को कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया है। वक्ताओं ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। आंदोलन की दी चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जमीन बेचने का फैसला वापस नहीं लिया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और किसान इस मुद्दे पर संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ेंगे और सरकारी संपत्ति की बिक्री को स्वीकार नहीं करेंगे। भारी संख्या में लोग रहे मौजूद रैली में डिवीजन प्रधान गुरमीत सिंह, सब डिवीजन प्रधान गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह, रविंद्र कुमार, सुखविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, जगरूप सिंह, जेई गुरप्रीत सिंह, जेई हरजीत सिंह, मनोज कुमार और ठेका मुलाजिम यूनियन के प्रधान बेअंत सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *