रोड ग्राम पिनकापार निवासी शुभम देशमुख को भारतीय जनता पार्टी देवरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुभम देशमुख को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जाग्रत देवांगन, दिलेश्वर भूआर्य, लोकेश साहू, इंदु भुआर्य, अशोक देवांगन, लेखराम देवांगन, ओमप्रकाश कोसमा, नरेंद्र निषाद, पप्पू कौशिक, भगवान देवांगन, बीदम देवांगन, लोकेश देवांगन, सुकाल गांवरे, परस भुआर्य, संतोष टंडन, पिंटू मारकंडे, नितेश देवांगन, शंकर देवांगन, दिलबहार देवांगन ने स्वागत किया हैं।


