अमृतसर | सेहत सेवाओं में अपनी अलग पहचान कायम कर चुके शूर मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल खजाना गेट की ओर से सीएमई का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य इमरजेंसी व क्रिटिकल केयर संबंधी जागरूक करना था। सेहत सेवाओं से संबंधित अलग-अलग प्रोफेशनल डाक्टरों की टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) सूरज शूर ने इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केस को शुरुआती दौर पर सही तरीके से संभालने की जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि यदि रोगी को सही समय पर सही तरीके से इलाज उपलब्ध करवाया जाता है। शूर अस्पताल में हरेक तरह की बीमारी के इलाज एवं आपरेशन सर्जरी के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम उपलब्ध है। हमारा लक्ष्य रोगियों को हरेक संभव सुविधा देकर जल्द से जल्द तंदुरुस्त करना है। डा. गायत्री शूर ने महिलाओं की सेहत संबंधी जरूरी टिप्स सांझा किए एवं गर्भवती के इलाज संबंधी जागरूक किया।


