सीकर की पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा में फिर अनियमितता सामने आई। M.Sc. केमिस्ट्री के फ़र्स्ट सेमेस्टर के फिजिकल कैमेस्ट्री-1 पेपर को लेकर स्टूडेंट्स ने आपत्ति जताई। स्टूडेंट्स ने पेपर को आउट ऑफ़ सिलेबस बताया। सूचना मिलने पर छात्र संगठन SFI के कार्यकर्त्ता मौके पर जमा हो गए। SFI के छात्र प्रतिनिधि देवराज हुड्डा ने बताया कि M.Sc. Chemistry Semester-1 की परीक्षा में 3rd सेमेस्टर का सिलेबस पूछना स्टूडेंट्स के साथ अन्याय है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद बार-बार ऐसी लापरवाही हो रही है। पेपर में अनियमितताओं को लेकर स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लाॅक की सीढ़ियों पर धरना देकर बैठ गए। धरने में शामिल पीयूष चौधरी, आशीष सिहाग, विजेंद्र, निखिल, जयंत फगड़िया, अभिषेक सोनू सैन, मुस्कान, खुशी, अंकित, आकांक्षा, भगवान सिंह, प्रदीप, रतन समेत कैमिस्ट्री डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने गलत प्रश्नों को हटाने, सही सिलेबस के अनुसार अंक देने, भविष्य में एग्जाम्स में अनियमितताओं पर रोकथाम लगाने की मांग की। पेपर मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन के चलते देर शाम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने M.Sc. केमिस्ट्री के फ़र्स्ट सेमेस्टर के फिजिकल कैमेस्ट्री-1 पेपर को आउट ऑफ़ सिलेबस मानते हुए अब 23 फरवरी को पहली पारी में पेपर आयोजित करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स ने दोबारा एग्जाम होने के आदेश जारी होने के बाद कहा कि बच्चों को बार-बार परेशान करने की बजाय यूनिवर्सिटी प्रशासन को एग्जाम पेपर्स की क्वालिटी सुधारने की जरुरत है। SFI के देवराज हुड्डा ने इसे स्टूडेंट्स के संघर्ष की जीत बताया।


