शेयर बाजार में आज यानी 10 दिसंबर को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 1 अंक की तेजी के साथ 81,510 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 8 अंक की गिरावट रही, ये 24,610 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 189 अंक की तेजी के साथ 57,503 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.43% की तेजी के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों में तेजी रही कल 3 IPO ओपन होंगे
विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड, वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड और साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी 11 दिसंबर को ओपन होगा। निवेशक तीनों IPO के लिए 13 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। 18 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल यानी 9 दिसंबर को सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 81,508 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही, ये 24,619 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 262 अंक की तेजी के साथ 57,313 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 19 में तेजी थी। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ था। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा 2.22% की गिरावट के साथ बंद हुआ था।


