शेरानी आबाद में हज 2026 आजमीनों का मेडिकल टेस्ट:डीडवाना विधायक यूनुस खान की मौजूदगी में स्क्रीनिंग संपन्न

डीडवाना के शेरानी आबाद गांव में हज 2026 के लिए चयनित आजमीनों का मेडिकल सर्टिफिकेट और स्क्रीनिंग टेस्ट रविवार को आयोजित किया गया। यह शिविर शेरानी जमात खाना में चला। कार्यक्रम का आयोजन हज कमेटी राजस्थान, जयपुर और सुन्नी तब्लीगी एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में डीडवाना विधायक यूनुस खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जिला हज ट्रेनर प्यार मोहम्मद मास्टर ने बताया कि शिविर में कुल 41 आजमीनों के मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार किए गए। सभी चयनित आजमीनों को टीकाकरण डायरी भी वितरित की गई। शेरानी आबाद और आसपास के क्षेत्रों से आए आजमीनों ने इस शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक यूनुस खान ने इस अवसर पर कहा कि हज की यात्रा हर किसी को नसीब नहीं होती, यह पवित्र सफर खुशकिस्मत लोगों को ही मिलता है। उन्होंने बताया कि मक्का और मदीना की ज़ियारत से आध्यात्मिक सुकून और मानसिक शांति मिलती है। विधायक खान ने जोर दिया कि हज इंसानियत, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है, जहां दुनिया भर के लोग बिना किसी भेदभाव के अमन और चैन की दुआ करते हैं।
इस अवसर पर गोपाल जीनगर (जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, नागौर), डॉ. अशोक कुमार (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शेरानी आबाद), जिला हज ट्रेनर प्यार मोहम्मद, रमजान खान खादिमुल हुजाज, हाजी मोहम्मद अली, असलम खान, कारी बदरुद्दीन, मास्टर अलाउद्दीन, इमरान अली, सलीम खान, मौलाना अनवर, मौलाना सद्दाम खान, नर्सिंग ऑफिसर उमर फारूक, एएनएम पपीता, सीमा कुमारी, लालाराम नागौर, रामनिवास धेड़ू, लोडूराम, अल्लादीन खान और डीडवाना शहर काजी रेहान उस्मानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शेरानी आबाद के हाजी साहेबान और ग्रामीणों मौजूद रहे। चयनित आजमीनों में दीन मोहम्मद, कालू खान, कमरूदीन खान, गनी मोहम्मद, अजीज खान, हज्जन जरीना, दिलशाद, मुन्नी बानो, अफसाना, कनीज फातमा, मदीना, आयशा और मेमुना सहित अन्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *