शैक्षणिक भ्रमण: ज्वाला प्रसाद उपाध्याय कॉलेज के बच्चों ने देखी डीपाडीह की प्राचीन शिल्पकला

पटना | पंडित ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना के इतिहास विभाग द्वारा विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण डीपाडीह के पुरातात्विक स्थल पर कराया गया। प्राचीन धरोहरों के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस अध्ययन यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भ्रमण के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. गुलजार सिंह ने विद्यार्थियों को डीपाडीह के ऐतिहासिक महत्व, प्राचीन मंदिरों के अवशेषों व क्षेत्र की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीपाडीह प्राचीन काल में एक समृद्ध धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्र था, जिसके अवशेष आज भी तत्कालीन स्थापत्य कला और शिल्पकला की उत्कृष्टता को दर्शाते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सामंत सरना स्थल और रानी तालाब सहित अन्य पुरातात्विक संरचनाओं का अवलोकन कराया गया। पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री पूनम टोप्पो और मनोज देवांगन भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने प्राचीन मूर्तिकला व भग्न मंदिरों को देखकर पाठ्यक्रम की जानकारी को व्यवहारिक रूप में समझा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *