शॉर्ट सर्किट से लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग

जालंधर| बूटा मंडी में वीरवार सुबह लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम जल गया। जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना सुबह करीब पांच बजे की है। माना जा रहा है कि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट था। रिहायशी इलाके के बीचों-बीच होने से स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया। लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घरों से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सूखे लकड़ी के ढेर होने के कारण आग पर काबू पाना नामुमकिन साबित हुआ। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *