शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग, 40 इलेक्ट्रिक स्कूटर जले

टीवीएस शोरूम की दूसरी मंजिल पर रविवार सुबह करीब 3:45 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि 40 के करीब इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर राख हो गए। घटना बस्ती जोधेवाल के पास हुई है। आग का पता चलते ही आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और शोरूम मालिकों को सूचना दी। करीब साढ़े 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह जब आग लगी तो सबसे पहले पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने शोर मचाया। उसने फायर ब्रिगेड आदि को भी सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। आग के कारण शोरूम की दूसरी मंजिल पर धमाके भी हो रहे थे। मामले में दमकल अधिकारी पवन ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय अड्डा, सुंदर नगर और ताजपुर रोड दमकल स्टेशनों को भी सूचित कर दिया गया। करीब 12 दमकल विभाग की गाडिय़ां आग बुझाने में लग गई। इलेक्ट्रानिक स्कूटी यूनिट से आग फैल रही थी लेकिन समय रहते कंट्रोल कर लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *