शोध पत्रों की स्मारिका के विमोचन से राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, सेमिनार का महत्व बताया

कोरबा | गवर्नमेंट कॉलेज करतला में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य विधिक परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्य अशोक तिवारी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य मृगेश यादव ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. विदुषी शर्म अकादमिक काउंसलर नई दिल्ली, डॉ. अनुपम कुमार सिंह सहायक प्राध्यापक, राजेंद्र महाविद्यालय छपरा बिहार ने अन्य अतिथियों के साथ राष्ट्रीय संगोष्ठी के शोध पत्रों स्मारिका का विमोचन किया। मुख्य अतिथि जुड़ावन सिंह ठाकुर ने इस राष्ट्रीय से​िमनार के महत्व पर प्रकाश डाला। दिल्ली से आई मुख्य वक्ता डॉ. विदुषी शर्मा ने संगोष्ठी के विषय को सार्थक करते हुए 2047 में सब की सहभागिता से विकसित भारत बने इस दिशा में हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। अंत में आयोजन सचिव डॉ. सपना मिश्रा व डॉ. संजय यादव ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों व प्रतिभागियों का आभार प्रदर्शन किया। संगोष्ठी के द्वितीय दिवस डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने अपने विचार रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *