शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भास्कर न्यूज| जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन के पास गायत्री मंदिर के पीछे स्थित श्री राम मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इस पैदल शोभायात्रा में नगर और आसपास के ग्राम के महिला, पुरुष, बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा में सबसे आगे कर्मा नृत्य वाले चले, जिसमें 35 महिलाओं का समूह शामिल था। उसके पीछे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का भव्य रथ यात्रा निकली। रथ के दोनों तरफ झूमर वाली लाइट सजी थी। इसमें 30 सदस्यों का दल था। श्री राम जी के रथ के पीछे महिलाएं और युवतियां चलीं। शोभायात्रा का एक प्रमुख आकर्षण लाइव भजन आर्केस्ट्रा रहा। आर्केस्ट्रा का दल खुली ट्रॉली में भजन गाते हुए शोभायात्रा के साथ-साथ चला। आर्केस्ट्रा के पीछे शोभायात्रा में पुरुष वर्ग के लोग धोती कुर्ता या कुर्ता पायजामा के साथ शामिल हुए। पीछे कोरबा की राज बैंड पार्टी चली। इसमें श्री राम जी से संबंधित भजन, गीत के साथ शोभायात्रा में शामिल भक्तजन भक्ति भाव के साथ नृत्य किया। डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आए। श्री रामनवमीं शोभायात्रा नैला रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री राम मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा (नेताजी) अकलतरा चौक से होते हुए कचहरी चौक जांजगीर के आगे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर (पुलिस कंट्रोल रूम) के सामने पहुंची। उसके उपरांत दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। उसके उपरांत वहीं प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा का दक्षिण मुखी हनुमानजी के मंदिर जांजगीर में समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *