घाघरा | थाना क्षेत्र के चाची गांव में शौच के लिए निकले पहान शिवा उरांव को डोभा में गिरकर पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। वहीं पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी शनियारो उरांव ने बताया कि उसके पति शिवा उरांव शौच करने निकले और नहीं लौटे। उनका कोई पता नहीं चल सका। पास के डोभा में जाकर देखा गया तो गमछा रखा था। लोगों के सहयोग से खोजबीन कराई गई। काफी देर के बाद डोभा से शव को बाहर निकाला गया। गुमला | थाना क्षेत्र अंतर्गत पनसो मोड में पुल से नीचे गिरने से कोटाम नवा टोली निवासी 20 वर्षी अजय उरांव और 18 वर्षीय चरवा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल दोनों घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों युवक शुक्रवार की शाम 7 बजे साइकिल में सवार होकर चाऊमीन खाने पनसो चौंक गए थे। जहां से दोनों वापस लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे वाहन के लाइट से अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गए। वहीं गड़ वाल के पत्थर से अजय उरांव को गंभीर चोट लगी घटना में उसका एक पैर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।


