श्याम अरदास कीर्तन को लेकर 3 मार्च को बैठक

अलवर| श्री कृष्णा कूल परिवार की श्याम फागोत्सव व अरदास कीर्तन को लेकर 3 मार्च शाम 5 बजे मालन की गली स्थित कार्यालय में बैठक होगी। संस्था के मोहन शर्मा ने बताया कि श्री कृष्णा कूल परिवार की ओर से 10 मार्च को शाम 7.15 बजे मालन की गली में श्याम फागोत्सव व अरदास कीर्तन होगा। इससे पूर्व 8 मार्च को शाम 2 बजे जगन्नाथ मंदिर से बाबा श्याम का नगर भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा। शर्मा ने बताया कि बैठक में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *