श्याम बाबा का पीताम्बरी वस्त्र बदला, पीले फूलों से श्रृंगार:अंजड खाटूश्याम मंदिर में बसंत पंचमी पर केसरिया मीठे चावल का प्रसाद बंटा

बड़वानी जिले के अंजड नगर की श्री खाटूश्याम कॉलोनी स्थित मंदिर में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। बसंत पंचमी के अवसर पर पंडित बसंत शर्मा ने सुबह 4 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा का पूजन किया। गंगाजल, नर्मदा जल और केसर जल से अभिषेक के बाद श्याम बाबा को नया पीताम्बरी वस्त्र पहनाया गया। बाबा का पीले फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं के दरबार भी फूलों से सजाए गए। प्रसादी में बंटे बाबा के वस्त्र पर्व के दौरान भक्तों को बाबा के पुराने पीताम्बरी वस्त्र के टुकड़े प्रसाद के रूप में बांटे गए। श्याम एकादशी प्रसादी ग्रुप की ओर से दिनभर श्रद्धालुओं को केसरिया मीठे चावल, तिल्ली की मिठाई और फल वितरित किए गए। महाआरती और दर्शन सुबह की आरती के बाद शाम 6:30 बजे महाआरती हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी अर्जी पेश की। दिनभर मंदिर परिसर ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंजता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *