श्याम बिहारी मंदिर में मेला आज से

अलवर| ब्रह्मचारी मोहल्ला स्थित श्री श्याम बिहारी मंदिर में शनिवार से 18 फरवरी तक मेले का आयोजन होगा। श्री श्याम मंदिर प्रचार समिति की व्यवस्थापिका नीलू शर्मा ने बताया कि शनिवार को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ एवं श्याम नाम की मेहंदी का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होगा। 15 फरवरी को हवन व ध्वजारोहण सुबह 10 बजे होगा। शाम को 6 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। 16 फरवरी को सुबह 11:30 बजे से शाम चार बजे तक शोभायात्रा निकलेगी। यह मंदिर से शुरू होकर त्रिपोलिया, घंटाघर, पंसारी बाजार, होपसर्कस, पुलिस कंट्रोल रूम होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। इसमें झांकियां भी शामिल होंगी। 17 फरवरी को शाम 6 से 10 बजे तक श्याम भजनों पर आधारित कार्यक्रम होगा। 18 फरवरी को प्रसाद वितरण दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा। 20 फरवरी को सुबह 9 बजे पदयात्रा अलवर से खाटू धाम के लिए रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *