अलवर| चार दिवसीय श्याम मेले के दूसरे दिन रविवार को श्याम मंदिर में हवन, ध्वजारोहण और सुंदरकांड का पाठ हुआ। सोमवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। पं. दीपक ने हवन कराया, जिसमें 31 श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। इसके बाद संजय जैन, अशोक शर्मा, राजू शर्मा, उमेश शर्मा, सुनील गोयल व जीतू ने ध्वजरारोहण किया। शाम को सुंदरकांड के पाठ हुए। मंदिर की व्यवस्थापक नीलू शर्मा ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे ब्रह्मचारी मोहल्ला स्थित श्याम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।


