श्योपुर में छाया घना कोहरा:विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम, ठंड ने बढ़ाई परेशानियां, न्यूनतम तापमान में गिरावट

सोमवार को श्योपुर में घने कोहरे ने दस्तक दी। सर्दी के इस मौसम में पहली बार इतना घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी इतनी कम है कि 10 मीटर की दूरी पर घर, दुकान, वाहन या अन्य वस्तुएं स्पष्ट नजर नहीं आ रहीं। इन हालातों में वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई है। निर्धारित समय पर चलने वाली बसों को भी कोहरे के कारण लाइट जलाकर रेंग-रेंग कर चलना पड़ रहा है। हादसे की आशंका के चलते सड़कों पर बहुत कम वाहनों की आवाजाही हो रही है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को कोहरे के साथ ठंड ने भी अपना प्रकोप बढ़ा दिया। कड़ाके की ठंड ने जन जीवन को किया प्रभावित घने कोहरे के कारण सुबह 8 बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और अन्य उपाय करने में जुटे हैं, लेकिन ठंड इतनी ज्यादा है कि गर्म कपड़े भी राहत नहीं दे पा रहे। ऐसे में अलाव ही एकमात्र सहारा बने हुए हैं। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *