श्योपुर में 7 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान:मौसमी बीमारियां बढ़ीं, डॉक्टर दे रहे हैं ठंड से बचने की सलाह

श्योपुर में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लोग ठंड से बचने के हर संभव उपाय कर रहे हैं, लेकिन सुबह, शाम और रात के समय ठंड इतनी तीव्र होती है कि गर्म कपड़े और रूम हीटर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। श्योपुर में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। ठंड के इस मौसम में सर्दी, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। डॉक्टर लगातार लोगों को ठंड से बचने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर जलाई जा रही आग सोमवार तड़के सुबह 4 बजे जिला अस्पताल, बस स्टैंड, पाली रोड, और पटेल चौक जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए। सुबह 8:30 बजे धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। हालांकि दिन के समय धूप से कुछ राहत महसूस की जा रही है, लेकिन जैसे-जैसे दिसंबर का महीना आगे बढ़ रहा है, ठंड और तीव्र होती जा रही है। लोगों की कोशिशें इस कड़ाके की ठंड में लोग अलाव जलाने, रूम हीटर चलाने और गर्म कपड़े पहनने जैसे उपाय कर रहे हैं। फिर भी, सुबह और रात की तीव्र ठंड से राहत नहीं मिल रही है। वहीं, गरीब और बेघर लोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के सहारे रात गुजारते दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *