श्योपुर एसपी वीरेंद्र जैन ने जिले के रघुनाथपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी जय रघुवंशी को लाइन अटैच किया है। रविवार की रात 9:45 बजे पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने यह एक्शन लिया है। रघुनाथपुर थाना इलाके में इक्यावनी नाम का बड़ा जुआ खुलेआम खिलाया जा रहा था। जए के फड़ पर 50 के करीब लोग हार जीत का रोजाना दांव लगा रहे थे। एक वीडियो भी सामने आया था, इस वीडियो में आधा दर्जन के करीब लोग जुए के ठिकाने पर खड़े हुए थे। 25 से ज्यादा लोग 5 हजार से लेकर 10 और 12 हजार रुपए के दांव एक-एक बार में लगा रहे थे। इस मामले की खबर को दैनिक भास्कर डिजिटल ने रविवार की दोपहर प्रमुखता से पब्लिश किया था। इसके बाद एसपी वीरेंद्र जैन ने खबर पर संज्ञान लेकर थाना प्रभारी जय रघुवंशी को लाइन अटैच किया है। फिलहाल रघुनाथपुर थाने पर किसी की पोस्टिंग नहीं की गई है। लेकिन इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। ये था पूरा मामला… श्योपुर में 8 दिन पहले रेत माफिया के मुखबिर तंत्र को पुलिस से ज्यादा मजबूत होने की बात कहकर सुर्खियों में आए रघुनाथपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी जयसिंह रघुवंशी के प्रभार वाले थाना क्षेत्र में खुलेआम बड़ा जुआ खिलाया जा रहा है। करीब 50 लोग इस जुए में रोजाना लाखों रुपए के दांव लगाते हैं। रोजाना 15 लाख रुपए से ज्यादा की हार-जीत का खेल खेला जा रहा है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पढे़ पूरी खबर- श्योपुर में खुलेआम खिलाया जा रहा जुआ


