श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अपने विवादित बयान पर भोपाल तालाब में जाकर डूब मरने की बात कही। उन्होंने इंदौर के इंदौर में दूषित पानी से हुई लोगों की मौत को लेकर भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि, शहर के जय स्तम्भ पर शुक्रवार शाम युवा कांग्रेस ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और मंत्री के कथित विवादित बयानों के विरोध में किया गया था। मंत्री का पुतला जलाया प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक बाबू जंडेल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामभरत मीणा भी प्रदर्शन में शामिल हुए। विधायक बोले- यह सरकार की गंभीर लापरवाही इस दौरान विधायक बाबू जंडेल ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ इंदौर को स्वच्छता में नंबर-1 बता रही है, वहीं दूसरी तरफ दूषित पानी के कारण लोगों की जान जा रही है। यह सरकार की गंभीर लापरवाही है। इस दौरान मंत्री के मीडिया को दिए आपत्तिजनक बयान पर उन्होंने कहा- “इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 150 लोग बीमार हैं। जब पत्रकारों ने पूछा कि इन मौतों पर क्या कार्रवाई होगी, पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलेगा या नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, तो मंत्री ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। मंत्री से इस्तीफे की मांग कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही मीडिया में दिए गए उनके कथित आपत्तिजनक बयानों की भी कड़ी आलोचना की गई। पुलिस से हुई हल्की झड़प पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की और आग लगने से पहले उस पर पानी डाल दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। यह रहे मौजूद प्रदर्शन में पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, रमेश गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष हमीद बेग उर्फ भोला, रमेश सेन, पार्षद सलाउद्दीन सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह खबर भी पढ़ें… सवाल पूछा तो मंत्री विजयवर्गीय ने गाली दी:झूले की तरह हिल रहा पुल, सुध लो सरकार; जीतू पटवारी की भगवान राम से तुलना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार तो उन्होंने एक पत्रकार को गाली दे डाली। वो भी कैमरे पर। हुआ यूं कि इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक के बाद बाहर आए थे। तभी एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन को इलाज में खर्च पैसों का रिफंड अभी तक नहीं मिला है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- छोड़ो यार, तुम फोकट सवाल मत पूछो। रिपोर्टर ने आपत्ति लेते हुए कहा- यह फोकट सवाल नहीं है। हम वहां होकर आए हैं। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- क्या @#$%* होकर आए हो तुम। पढ़ें पूरी खबर


