श्रद्धालुओं के लिए ​निजी भूमि पर जुटाई सुविधाएं

उज्जैन | शिप्रा तट स्थित अंगारेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समाजसेवी निर्भयसिंह पटेल ने एक अनुकरणीय पहल की है। मंदिर आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए वे अपने निजी खर्च से नि:शुल्क पार्किंग, सुलभ शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। पटेल का उद्देश्य है कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव और एक अच्छा संदेश लेकर लौटें। इसी भावना के साथ उन्होंने अपनी निजी भूमि जनसेवा के लिए समर्पित कर रखी है। इसके अलावा, स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायत कमेड़ के सरपंच के सहयोग से कचरा गाड़ी की नियमित व्यवस्था भी की गई है। समय-समय पर आने वाले प्रमुख त्योहारों पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन और भंडारे का आयोजन भी उनकी ओर से किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *