श्रद्धालुओं ने महाकुंभ के पवित्र संगम में लगाई डूबकी

भास्कर न्यूज | कोलेबिरा रण बहादुर सिंह चौक कोलेबिरा स्थित बजरंगबली मंदिर में आयोजित वार्षिक तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहला दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में प्रखंड के विभिन्न जगहों से आए महिलाए और बच्चियों ने भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का जुटान कोलेबिरा बजरंगबली मंदिर परिसर पर हुई तत्पश्चात सभी कोलेबिरा बूढ़ा बांध पहुंचे।।जहां पर पुरोहित शिवपति मिश्रा के द्वारा कलश में जल भरकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संकल्प कराई गई तत्पश्चात कलश यात्रा बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर होते हुए कोलेबिरा बानो रोड, देवी गुड़ी चौक, कोलेबिरा पुराना बाजार होते हुए रंग बहादुर सिंह चौक परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंची. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा हर हर महादेव हरे रामा हरे कृष्णा, जय श्री राम, जय बजरंगबली, आदि भक्ति नई लगाई जा रहे थे।।मनदीप परिसर में सभी कलशों को स्थापित किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन हुआ। 14 जनवरी दिन मंगलवार को मंदिर परिसर में अष्टप्रहरी अखंड हरी कीर्तन का आयोजन होगा। इस हरि कीर्तन में सिमडेगा गुमला जिले के कीर्तन मंडली भाग ले रही है। धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम को सफल संचालन करने में जीतन साहू, जितेंद्र प्रसाद, बीजू ठाकुर आदि लोगों के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। सिमडेगा| प्रयागराज में सोमवार को महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन अमृत स्नान में देश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। मौके पर जिले के भी कई श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान करते हुए भगवान से जिले के कल्याण की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की। समाजसेवी एवं पत्रकार विकास साहू के नेतृत्व में दर्जनों श्रद्धालु प्रयागराज गए हैं। इधर हिंदू ब्रिगेड ने भी महाकुंभ की बधाई देते हुए संदेश प्रेषित किया है। परम पवित्र पावन तीर्थ नगरी प्रयागराज में विश्व के सबसे पुरातन संस्कृति विरासत को आदिकाल से चलायमान बनाए हुए 144 वर्ष बाद आए सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और धार्मिक परम पवित्र महाकुंभ महान सनातन संस्कृतियों का संगम भी है। श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा का समागम के साथ अनेकता में एकता का पवित्र संदेश देते परम पवित्र महाकुंभ 2025 प्रयागराज मानवता के कल्याण के साथ ही सनातन से साक्षात्कार करा रहे हैं। यात्रा में काफी संख्या में जिले के लोगों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *