सेल | वनांचल क्षेत्र के ग्राम देवरुम में 18 से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित शिव महापुराण की कथा में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह धार्मिक आयोजन चौहान परिवार द्वारा आयोजित किया गया था, जहां श्रद्धालुओं को भगवान शिव की पावन कथा सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित रामगोपाल पांडे ने व्यास पीठ पर आसीन होकर किया। उन्होंने मीठी भजनों के साथ कथा का अद्भुत और सुंदर प्रस्तुतिकरण किया, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान ग्राम वासियों ने प्रेम भाव से कथा श्रवण किया और भगवान शिव के चरणों में अपनी आस्था प्रकट की। शिव महापुराण की कथा का विधिवत पूजन और हवन कार्य पंडित संजय त्रिवेदी ने किया। कथा का मुख्य यजमान मोगरा कीर्तन लाल चौहान और हेमलता कीर्ताराम चौहान रहे। कथा के दौरान कई संतों का भी आगमन हुआ, जो दूर-दूर से पहुंचकर कथा का श्रवण कर पुण्य प्राप्त करने के लिए उपस्थित हुए।


