श्रद्धा महिला मंडल ने निभाई ये कैसी सामाजिक जिम्मेदारी
सीएसआर अधिकारी पर वादाखिलाफी का लगा आरोप
संतोष कुमार झा आर्यावर्त समाचार
जमुना कोतमा। श्रद्धा महिला मंडल जमुना कोलियरी का सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम विवादों में रहा मशीन वितरण कार्यक्रम प्रशिक्षु उस वक्त नाराज हो गए जब चैबीस प्रशिक्षुओं में सिर्फ छह को सिलाई मशीन ही दे गई। एक कहावत प्रचलित है कि हवन करते हाथ जला बैठे ऐसे हवन से क्या लाभ यह उक्ति जमुना कोलियरी के श्रद्धा महिला मंडल द्वारा चलाये जा रहे सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के दिन प्रमाण पत्र वितरण पर देखने मिला श्रद्धा महिला मंडल जो पिछले कुछ समय से सामाजिक जिम्मेदारियों को पवित्र कर्म मान कर गतिविधियां संचालित कर रहा था प्रशिक्षुओं की उम्मीद ना पूरी कर पाने से विवादों का शिकार हो गया।
क्या है नाराजगी के कारण
श्रद्धा महिला मंडल जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा चलाये जा रहे कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर चलायी जा रही सीएसआर एक्टिविटी में इस बार सिलाई प्रशिक्षण के जिम्मेदार अधिकारी पर प्रशिक्षुओं ने झूठा वादा करने का आरोप लगाया है कुल 24 में से सिर्फ छह लोगों को सिलाई मशीन का वितरण जाने से 18 महिलाएं निराश हैं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं महिलाओं ने लिखित हस्ताक्षर पत्र में बताया कि प्रशिक्षण प्रारंभ होने पर सीएसआर अधिकारी श्री सतीश ने सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र और सभी को मशीन देने का वादा किया था किंतु प्रशिक्षण के बाद केवल छह लोगों को ही मशीन दिया गया प्रशिक्षुओं के अनुसार सिर्फ एक ही महिला जरूरतमंद बताई जाती है कुल मिलाकर श्रद्धा महिला मंडल जमुना कोतमा क्षेत्र का सिलाई प्रशिक्षण इस बार निराशाजनक रहा। कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी का पक्ष एक अधिकारी के झूठे वादों और वादाखिलाफी के आरोपों से विवादों में है। श्रद्धा महिला मंडल बनाम कोलियरी का सीएसआर श्रद्धा महिला मंडल पिछले कई धार्मिक आयोजनों में भाग लेता रहा है आर्यावर्त समाचार पत्र को मिली जानकारी के अनुसार पूर्वांचलियों के प्रमुख सूर्य उपासना के त्यौहार के अवसर पर छठ तालाब पर लगाया जाने वाला चाय और शरबत का स्टॉल श्रद्धा महिला मंडल के द्वारा आयोजित होना बताया जा रहा था किन्तु इसकी व्यवस्था में लगे कर्मी जमुना कोलियरी के कंपनी के कर्मचारी ही थे श्रद्धा महिला मंडल के कार्यक्रमों को करीब से संचालित करने वाले और सहयोगी रहे एक वरिष्ठ कंपनी के कर्मचारी से बात करने पर बताया की श्रद्धा महिला मंडल के सदस्यों की संख्या पहले अधिक थी अब मात्र 40 के लगभग सदस्य हैं ऐसे में वित्तीय प्रबंधन पहले की तुलना में गड़बड़ा रहा है। लेकिन अगर यह सच है की श्रद्धा महिला मंडल सचमुच में अगर स्व वित्तीय पोषित संस्था है तो फिर मंडल के कार्यक्रमों में कोलियरी के मिशनरी का उपयोग क्यों हो रहा और क्या यह मंडल में हो रहे वित्तीय लेनदेन लोक जवाबदेही से परे है, ज्ञात हो की वर्तमानं में संपन्न हुए सिलाई प्रशिक्षण के बाद वितरित किए गए मशीन सिंगर कंपनी के है हैं और इनकी कीमत 6500 रुपये बताई जा रही है।
क्या है श्रद्धा महिला मंडल की भूमिका?
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एक व्यवसाय मॉडल है जिसके तहत कंपनियां समाज को बढ़ाने के तरीकों से काम करने का ठोस प्रयास करती हैं। सीएसआर समाज को बेहतर बनाने और कंपनियों की सकारात्मक ब्रांड छवि को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। दक्षिण-पूर्वी कोलफील्ड एसईसीएल में महिलाओं द्वारा श्रद्धा महिला मंडल की स्थापना मुख्य रूप से कोलियरी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए बनाया गया था जो उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में मदद करता है। एसईसीएल के विभिन्न सहायक उपक्रमों क्षेत्रों में रह रहे महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में संबल देने के पवित्र इरादे से श्रद्धा महिला मंडल की स्थापना हुई थी। श्रद्धा महिला मंडल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने के लिए काम करता है। वे महिलाओं को विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम, शिक्षा और अन्य सहायता प्रदान करते हैं।स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में श्रद्धा महिला मंडल महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करता है और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है। वे महिलाओं को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं, जो उन्हें उनके अधिकारों और के बारे में जागरूक करता है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के लिये श्रद्धा महिला मंडल महिलाओं को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है, जैसे कि खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सामाजिक कार्यक्रम। सामुदायिक विकास के क्षेत्र में वे समुदाय में विभिन्न विकास कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जैसे कि शिक्षा कार्यक्रम, स्वास्थ्य कार्यक्रम और अन्य विकास कार्यक्रम भी आयोजित करता है संक्षेप में, श्रद्धा महिला मंडल एक ऐसा संगठन है जो महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके जीवन स्तर को सुधारने और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने के लिए काम करता है।


