श्रम : बाल मजदूरी पर रोक लगाएं व न्यूनतम भत्ता का कड़ाई से अनुपालन करें : संजय

रांची | श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को शौर्य सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अफसरों को निर्देश दिया कि बाल मजदूरी पर रोक लगाएं और न्यूनतम भत्ता का अनुपालन कड़ाई से करें। राज्य, जन और समाजहित में तन-मन से सभी पदाधिकारी कार्य करें। सीनियर अफसर क्षेत्र दौरा करें। विभिन्न श्रम अधिनियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। मंत्री ने लेबर सेस को बढ़ाकर दोगुनी करने के साथ ही नियोजन पदाधिकारियों की भर्ती की संख्या बढ़ाने पर भी बल दिया। मंत्री ने कहा कि वे हर तीन माह में समीक्षा करेंगे। सरकार का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें सभी उद्योगों का सेफ्टी ऑडिट कराएं। निगरानी का स्तर भी बढ़ाएं। सरकार का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना होगा, इसके लिए सभी पूरी लगन से काम करें। विभिन्न योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से पहुंचाया जाए। प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्लेसमेंट, रोजगार पर जोर दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *