बालोद | श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराना जरूरी है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि विभाग की योजनाओं की राशि 17 सितम्बर 2024 से डीबीटी के जरिए श्रमिकों के खाते में भेजी जा रही है। कई श्रमिकों के खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण राशि भेजने में दिक्कत आ रही है। योजना का लाभ समय पर मिले, इसके लिए खाते को आधार से जोड़ना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए श्रमिक बालोद कार्यालय या विकासखंडों में संचालित श्रम संसाधन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।