जालंधर | गोपाल नगर के श्री कृष्ण मुरारी मंदिर में श्रीकृष्ण रास लीला का आयोजन 20 से 26 फरवरी तक होगा। रोजाना शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक रासलीला के जरिए प्रभु के चरणों से भक्त जुड़ेंगे। इसमें ब्रिज कला आदर्श राम कृष्ण संस्थान के संचालक पं. स्वामी प्रहलाद शर्मा प्रभु सिमरन से भक्तों को जोड़ेंगे। इस दौरान कृष्ण जन्म बधाई, माखन चोरी, काली नाग नचैया, भक्ति बाई मीरा चरित्र, दसा अवतार, सुदामा चरित्र, श्याम सगाई, राधा जी की गोद भराई तथा होली का चित्रण भक्तों को धर्म परंपराओं से जोड़ेगा। मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से भक्तों के लिए विशेष इंतजाम होंगे।


