टांटिया यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ वेटरनरी साइंस एंड टांटिया काऊ फार्म की ओर से यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘डॉग शो’ का आयोजन किया। इस पॉश इवेंट में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित आस-पास के इलाकों से करीब 150 नस्लों के कुत्ते पहुंचे। दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने कुत्तों की नस्लों, देखभाल और ट्रेनिंग की जानकारी दी। फैकल्टी ऑफ वेटरनरी के डीन डॉ. आरपीएस बघेल ने बताया- कार्यक्रम में कई रोमांचक प्रतियोगिताएं हुईं। बेस्ट ब्रीड अवार्ड, डॉग रैम्प वॉक, फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन, ग्रूमिंग चैलेंज और टॉप परफॉर्मर्स को ट्रॉफी, पुरस्कार और सर्टिफिकेट से नवाजा गया। इसके अलावा फ्री हेल्थ चेकअप, फ्री वैक्सीनेशन, डॉग स्टॉल्स, पैरेंटिंग काउंसलिंग और कलात्मक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी इस इवेंट का मुख्य आकर्षण बनीं। काऊ फार्म प्रबंधक नरेंद्र गिरी ने बताया- यह शो सिर्फ प्रदर्शनी नहीं, बल्कि जागरूकता और प्यार का उत्सव था। इन नस्लों के कुत्ते डॉग शो में आए जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर, पोमेरियन, पग, रॉटवीलर, बुलडॉग, टॉय पॉम, शिट्जू, अमेरिकन बुली, पाकिस्तानी बुली, देशी हाउंड, बीगल, बकरवाल, इंडी, बीचॉन,, प्वाइंटर, चौ चौ व डाबरमैन जैसी 20+ नस्लें रैंप पर छा गईं।


