श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री पार:नहरबंदी और तापमान बढ़ने से किसानों को दोहरी मार, एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा

जयपुर में हो रही बरसात का असर श्रीगंगानगर जिले में भी देखने को मिल रहा है। सुबह से आसमान साफ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। धूप में भी लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन का तापमान 31 डिग्री पार कर गया है जो सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री ज्यादा है। ऐसे में फसलों को काफी नुकसान की आशंका है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री पर अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम लगातार ड्राई बना हुआ है और आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। श्रीगंगानगर में इन दिनों नहरबंदी से किसान सिंचाई के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तो वहीं, बढ़ते तापमान के कारण भी फसल खराबे की अधिक संभावना है। ऐसे से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *