श्रीगंगानगर में आज ढाई घंटे बिजली कटौती:सुबह 8 से 10:30 बजे तक नहीं होगी सप्लाई, मेंटेनेंस वर्क होगा

श्रीगंगानगर शहर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बिजली सप्लाई बंद बाधित रहेगी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) ने मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य के लिए 2:30 घंटे का शटडाउन लिया है। इस दौरान 33/11 केवी अग्रवाल कॉलोनी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक 2 घंटे 30 मिनट तक पॉवर कट रहेगा। इस दौरान प्रभावित होने वाले इलाकों में नोजगे स्कूल क्षेत्र, चैताली एन्क्लेव, आनंद विहार, सुदामा नगर तथा आस-पास का संबंधित क्षेत्र शामिल है। बिजली विभाग ने कहा- यह नियमित रखरखाव का काम है, जिससे भविष्य में बिजली सप्लाई बेहतर और सुरक्षित हो सके। लोगों से अपील है कि इस दौरान जरूरी काम पहले ही निपटा लें और संवेदनशील उपकरणों को अनप्लग रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *