श्रीगंगानगर में आशा वर्कर्स उतरी सड़को पर:कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया, बोलीं- सरकार भूखा मरने को मजबूर कर रही

श्रीगंगानगर में आशा वर्कर्स ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर सरकार विरोधी नारे लगाए और कोर्ट रोड पर धरना लगाकर बैठ गईं। आशा वर्कर्स ने सैलरी का भुगतान नहीं करने पर कार्य नहीं करने और आंदोलन की चेतावनी दी है। आशा वर्कर्स ने कहा- अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 तक के क्लेम और प्रोत्साहन राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है, जबकि अन्य सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की 1 तारीख को पेमेंट मिल जाता है। अल्प मानदेय भोगी आशाओं को उनके काम की प्रोत्साहन राशि हर महीने दी जाए और अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 तक के सभी बकाया क्लेम 5 मार्च 2026 से पहले पूर्ण रूप से चुकता किए जाएं। आशा वर्कर्स ने बताया- वे नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत घर-घर जाकर सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाती हैं, लेकिन मानदेय में लगातार देरी से परिवारों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। कुछ ब्लॉकों में तो 2-3 महीनों से मानदेय नहीं मिला है। हम घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाती हैं, लेकिन हमारी अपनी जिंदगी संकट में है। सरकार हमें भूखों मरने पर मजबूर कर रही है। इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *