श्रीगंगानगर में एथेनॉल फैक्ट्री हटाने को लेकर विरोध-प्रदर्शन:किसान बोले- फैक्ट्री नहीं लगने देंगे, 7 को होगी महापंचायत

संगरिया में प्रस्तावित बायो एथेनॉल फैक्ट्री हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों ने सादुलशहर के खैरुवाला टोल प्लाजा पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं ने सभा को संबोधित भी किया। संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा- टिब्बी के राठीखेड़ा की तरह सादुलशहर के सीमा क्षेत्र में भी एथेनॉल फैक्ट्री लगाई जा रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा, जो हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम फैक्ट्री यहां नहीं लगने देंगे। किसानों का कहना है कि संगरिया क्षेत्र में बुगलावाली के पास एथेनॉल फैक्ट्री प्रस्तावित है। राठीखेड़ा में किसान-मजदूरों ने जिस तरह आंदोलन किया, वैसा ही यहां भी होगा। अगर सरकार ने फैक्ट्री नहीं हटाई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन के बाद एथेनॉल फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति ने 7 फरवरी को बुगलावाली में महापंचायत करने का निर्णय लिया। इस महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। 235 करोड़ से लगेगी फैक्ट्री संगरिया-अबोहर मार्ग पर गांव सिंहपुरा के चक 27 AMP में 42 बीघा भूमि पर करीब 235 करोड़ की लागत से भारत बायोऐथनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फैक्ट्री प्रस्तावित है। जमीन पर चारदीवारी हो चुकी है। यहां रोजाना 200 KLDP बायो एथेनॉल उत्पादन होगा। जबकि कुछ सूत्रों के मुताबिक यहां 74 KLDP का उत्पादन प्रतिदिन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *