श्रीगंगानगर में किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:डीआरटी कोर्ट में चल रहे केस वापस लेने की मांग की, जयपुर में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों ने श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों ने डीआरटी कोर्ट में चल रहे केसीसी लोन के मुकदमों की फाइलें श्रीगंगानगर मंगवाने, पुराने केस वापस लेने और ब्याज माफी सहित कर्जमाफी की मांग को लेकर नारेबाजी की। किसान नेता संदीप सिंह ने बताया- डीआरटी कोर्ट में किसानों के खिलाफ केसीसी ऋण के सैकड़ों केस चल रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इन कोर्ट में किसानों की कोई सुनवाई नहीं होती और उनके साथ दुरुव्यवहार किया जाता है। किसान ऋण चुकाने को तैयार हैं, लेकिन ब्याज माफ किया जाए। पुराने चल रहे केस वापस लिए जाएं। जिला स्तर पर ही किसानों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत लगाई जाए, ताकि उन्हें दिल्ली-जयपुर नहीं जाना पड़े। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इन मांगों को नहीं मानती है, तो किसान जयपुर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन से मांग की कि डीआरटी कोर्ट की फाइलें तुरंत श्रीगंगानगर लाई जाएं और किसानों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *