श्रीगंगानगर में रविवार सुबह एक बार फिर से मौसम बदला। सुबह 8 ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। वाहन चालकों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम में भी काफी ठंडक रही और 9 बजे धूप निकली। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री पर अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 1 सप्ताह तक जिले में मौसम ड्राई बना रहने की संभावना जताई है। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और तेज गर्मी का असर रहेगा। कई इलाकों में हल्के बादल भी छाए रहेंगे और हवाएं चलेंगी। बढ़ते तापमान के कारण फसलों में पानी की आवश्यकता भी बढ़ गई है।


