श्रीगंगानगर में डोडा पोस्त के साथ तस्कर पकड़ा:घर से करता था सप्लाई, नोहरे में दबिश के दौरान मिला

श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर के नोहरे में डोडा पोस्त छुपा रखा था, जिसके बाद पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली और कार्रवाई की। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कई दिनों से पुलिस को एक नशा तस्कर द्वारा घर में अवैध डोडा पोस्त रखने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने प्लानिंग कर आरोपी के घर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम को आरोपी के घर के नोहरे से 38 किलो 250 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हुसैन खान (65) निवासी वार्ड नंबर-5 लाल बहादुर स्कूल के पास (रायसिंहनगर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि आरोपी पिछले काफी समय से राजस्थान में बैन हो चुके अवैध डोडा पोस्त की तस्करी कर रहा था। आरोपी घर से ही ग्राहकों को पोस्त बेचता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है जिससे कई और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *