श्रीगंगानगर में महिला थाना प्रभारी की एक्सीडेंट में मौत:तेज रफ्तार कार ने गश्ती वाहन को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल

श्रीगंगानगर में गश्त पर निकली पुलिस अधिकारी खुद हादसे का शिकार हो गई। बुधवार सुबह करीब 5 बजे दुर्गा मंदिर के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गश्ती गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहन सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पूरे पुलिस महकमें में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, सीआई ज्योति नायक रात की गश्त पर निकली हुई थीं। दुर्गा मंदिर क्षेत्र में अचानक तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य वजह माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *