श्रीगंगानगर में रोडवेज कर्मचारियों ने दी कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी:बोले- ‘लोक परिवहन बसों को 5 किलोमीटर दूर शिफ्ट करो, सरकारी राजस्व को घाटा पहुंच रहा

राजस्थान के श्रीगंगानगर बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों ने लोक परिवहन बसों को केंद्रीय बस स्टैंड से 5 किलोमीटर दूर शिफ्ट करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्राइवेट लोक परिवहन बसें बस स्टैंड के मैन गेट पर खड़ी होकर सवारियां उठा रही हैं, जिससे रोडवेज को रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है। इसी मांग को लेकर कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं और चेतावनी दी है कि अगर 9 मार्च तक प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो 10 मार्च से जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। बस स्टैंड पर नारेबाजी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू रोडवेज कर्मचारियों ने श्रीगंगानगर बस स्टैंड परिसर में लोक परिवहन बसों के खिलाफ नारेबाजी की और धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि प्राइवेट बसें बस स्टैंड के मुख्य गेट के पास खड़ी होकर सवारियां भर रही हैं, जिससे रोडवेज की आय पर सीधा असर पड़ रहा है। रोजाना लाखों के नुकसान का आरोप कर्मचारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से रोडवेज को हर दिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। साथ ही बस स्टैंड के आसपास सड़क पर भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक की समस्या भी पैदा हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों को भी इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पांच साल पुराना आदेश लागू नहीं होने का आरोप कर्मचारियों ने बताया कि परिवहन विभाग जयपुर के उप शासन सचिव के पत्र क्रमांक प.12 (26) परि/2019 पार्ट, दिनांक 25 फरवरी 2021 में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि मुख्यमंत्री कार्यालय के संदर्भ में निजी बस स्टैंड को रोडवेज बस स्टैंड से 2 से 5 किलोमीटर दूर घोषित किया जाए और अवैध संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि पांच साल बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग ने इस आदेश को लागू नहीं किया। मांगे नहीं मानी तो कलेक्ट्रेट पर धरने की चेतावनी
रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 9 मार्च तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 10 मार्च से जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन
धरने का नेतृत्व संयुक्त मोर्चा के संरक्षक जसविन्द्र सिंह बुटर, अध्यक्ष मनोज कुमार सुथार, सचिव प्रभुदयाल नेहरा, सहसचिव अमरजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हरिकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह, उपाध्यक्ष लवलीत सिंह, जसकरण सिंह, सुखविन्द्र सिंह कलेर, कार्यालय सचिव जोध सिंह और प्रचार प्रभारी मंत्री सुखबीर सिंह बादल कर रहे हैं। प्रदर्शन में विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *