श्रीगंगानगर में शादी के दो दिन बाद भागी दुल्हन:दूल्हे के परिवार से दलाल ने चार लाख रुपए लिए थे, झारखंड की थी महिला

श्रीगंगानगर में शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन घर से फरार हो गई। पीड़ित परिवार दलाल के पास पहुंचा तो परिवार को धमकाया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी ओमप्रकाश ने शादी करवाने के लिए चार लाख रुपए लिए थे। मामला जिले के रायसिंहनगर थाने का है। रायसिंहनगर थाना के सतजंड़ा निवासी हनुमान (46) ने बताया कि उनका भांजा राजपाल अविवाहित था और उसके लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान 2024 में हनुमान के जानकार व्यक्ति ओमप्रकाश ने हनुमान से कहा कि वह उसके भांजे की शादी करवा देगा। उसकी बिहार-झारंखड में अच्छी जान-पहचान है। शादी करवाने के चार लाख रुपए लगेंगे। हनुमान आरोपी के झांसे में आ गया और भांजे की शादी करवाने के लिए हां कर दी। इसके बाद यह बात हनुमान ने बहन-बहनोई और भांजे राजपाल को बताई। कुछ दिनों बाद 3 सितंबर 2024 को आरोपी ओमप्रकाश ने घड़साना में राजपाल की शादी रागिनी नाम की महिला से करवा दी। आरोपियों ने दुल्हन झारखंड की रहने वाली बताई और शादी के डॉक्यूमेंट भी बनवाए। जिसके बाद गवाहों के सामने हनुमान ने आरोपी ओमप्रकाश को 4 लाख 10 हजार रुपए दे दिए। बिना बताए दो दिन बाद घर से हुई फरार परिवार ने बताया कि शादी के बाद दुल्हन रागिनी, पति राजपाल के साथ गांव में रही। शादी के दो दिन बाद दुल्हन बिना बताए घर से फरार हो गई। राजपाल के परिजनों ने दुल्हन की काफी जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जब हनुमान ने इस बारे में आरोपी ओमप्रकाश से पूछा तो वह पहले बात को टालता रहा, लेकिन बाद में कहा कि उसे ठगी मारनी थी, मार ली। आरोपी ने कहा न दुल्हन लौटाऊंगा, न पैसे। जो करना है कर लो। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर रायसिंहनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई चुन्नीलाल कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *