श्रीगंगानगर में स्कूली बच्चों का कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन:परिजन बोले- रेल की पटरियों से होकर स्कूल जाते हैं बच्चे, हादसा होने की संभावना

श्रीगंगानगर शहर के वार्ड नंबर-1 स्थित आजाद नगर कॉलोनी के लोगों ने आजाद नगर का पुराना रास्ता खोलने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग स्कूली बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। बसपा नेता देवकरण नायक ने कहा- रेल पटरियों से गुजरने के कारण जान-माल का खतरा बना हुआ है। एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती, मरीजों को चारपाई पर लिटाकर पटरी पार करनी पड़ती है। लगभग 25-30 साल पुराना रास्ता, जो गंगा सिंह स्टेडियम के साथ-साथ चलता था, उसे स्टेडियम प्रशासन ने लोहे की जाली लगाकर बंद कर दिया। इससे कॉलोनीवासियों को रोज आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। 3 दिन में रास्ता खोलने का आश्वासन मजबूरन लोग रेल की पटरियों से गुजरने को विवश हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। समिति ने कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन दिए और अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 16 जनवरी 2026 को दिए गए ज्ञापन पर प्रशासन ने मौका देखा और तीन दिन में रास्ता खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। 5 फरवरी 2026 को नगर परिषद ने रास्ते की सफाई भी कराई थी, लेकिन रास्ता अभी भी बंद है। नायक ने कहा- कॉलोनी के लिए अंडरब्रिज स्वीकृत हो चुका है, लेकिन निर्माण में देरी से समस्या बढ़ रही है। आबादी दिन-ब-दिन बढ़ रही है, फिर भी रास्ता नहीं खोला जा रहा। वहीं, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *