श्रीगंगानगर में हल्की बूंदाबांदी, मौसम बदला:आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर जारी, आज व कल बारिश का अलर्ट

श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार सुबह मौसम अचानक से बदल गया। सुबह 12 बजे ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। जिलेभर में आज बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल छा रहे है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। जिले में आज बारिश की संभावना है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम विभाग ने 17 व 18 फरवरी को श्रीगंगानगर जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में बादलवाही का दौर भी जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। बारिश के बाद से मौसम में हल्की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, 20 फरवरी के बाद से तेज गर्मी का दौर शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *