श्रीगंगानगर में हिस्ट्रशीटर का मर्डर:चूनावढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर को देर रात पीटने के बाद इलाज के लिए बीकानेर ले जाते दम तोड़ा

शहर के पुरानी अबाादी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हिस्ट्रशीटर का पीट-पीट कर मर्डर कर दिया गया। बदमाशों ने उसके मुंह में पिस्तौल ठूंस दिया, लोहे की रॉड से वार कर उसके हाथ पैर तोड़ दिए। उस पर तलवार से भी वार किए। परिजन उसे लेकर बीकानेर रवाना हुए। उसने गुरुवार सुबह रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके शव को सरकारी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया है। जहां से दोपहर डेढ़ बजे तक परिजनों ने शव नहीं लिया था। पुलिस ने टीमें बनाकर जांच में लगा दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोस्त को छोड़ने गया था
चूनावढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर कुलजीत राणा बुधवार रात दोस्त को छोड़ने के लिए बस स्टैंड केसामने मिनी मायापुरी क्षेत्र में एक पीजी पर गया था। वहीं पीजी के पास ही उस पर हमला किया गया।
घायल हिस्ट्रीशीटर राणा के भाई ने बताया कि राणा अपने दोस्त अनूपगढ़ निवासी गौरव को बस स्टैंड के पास एक पीजी पर छोड़ने गया था। वहां गौरव और राणा ने साथ सेल्फी ली। इसके बाद गौरव पीजी में चला गया। वहीं मौके पर मौजूद आरोपियों ने राणा को घेरा और उसके मुंह में पिस्तौल ठूंस दी। इन लोगों ने उसके हाथ-पैर रॉड से तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। यह है विवाद
राणा और रीको में ट्रॉली यूनियन प्रधान ठाकरांवाली निवासी गुरजीत सिंह के बीच 10 माह से विवाद चल रहा है। दोनों रीको ट्रॉली यूनियन पर एकाधिकार चाहते हैं। दोनों में पहले झगड़े भी हुए हैं और परस्पर मामले भी दर्ज हैं। दोनों वहां अपने वसूली गैंग चलाते हैं। इसी को लेकर दोनों में विवाद है।
ये हैं मामले दर्ज
मृतक कुलजीत उर्फ राणा पर पुरानी आबादी, सदर और कोतवाली थाने में लूट, डकैती, जानलेवा हमले के 10 से ज्यादा केस दर्ज है। कुलजीत ‘राणा बाबा’ के नाम से गैंग चलाता था। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।
पुलिस को दिया था चैलेंज
राणा ने सात माह पहले कोर्ट कैंपस में खड़े होकर पुलिस को चैलेंज दिया था। वीडियो बनाकर पुलिस को चैलेंज करते हुए धमकियां दीथी। उस समय उसके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। राणा से जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस कई बार पिस्तौल बरामद कर चुकी है।
डीएसटी टीम ने कुछ समय पहले कुछ युवकों को हथियारों के साथ पकड़ा था। ये लोग राणा की गैंग सेजुड़े थे। उस समय इनसे हथियार बरामद किए गए थे।
इन पर लगाए आरोप
पीड़ित के भाई ने इस संबंध में रीको ट्रॉली यूनियन प्रधान ठाकरांवाली निवासी गुरजीत सिंह, उसके भांजे नवजोत सिंह, बबू बाठ, जंटा निहंग, जश्नप्रीत सिंह, हमजोत सिंह, जश्न बराड़, आकाश आदि पर हमला करने के आरोप लगए हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गयाहै। घटना स्थल को मार्क करके वहां पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। एफएसएपल टीम ने मौका देखा है।
एसपी बोले जांच के लिए बनाई टीमें
एसपी गौरव यादव ने बताया कि दो गुटों के बीच विवाद में पहले हिस्ट्रीशीटर को पीटा गया और गुरुवार सुबह उसकी इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। मामले में कई टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। इस मामले में किसी के मृतक को फोन कर घटना स्थल तक बुलाने का भी पता लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *