श्रीगंगानगर में होली के बाद पड़ेगी भीषण गर्मी:मौसम विभाग का दावा- मार्च महीने में हीटवेव चलने काी आशंका

श्रीगंगानगर जिले में दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने से सुबह-शाम सर्दी का असर भी खत्म हो गया है। होली तक अधिकतम 35 डिग्री पहुंच सकता है। इससे फसलों में समय से पहले पकाव होगा और उत्पादन में कमी होगी। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जो इस बार पड़ने वाली भीषण गर्मी का संकेत है। मौसम विभाग ने मार्च में हीट वेव चलने की संभावना भी जताई है। होली के बाद मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और तेज गर्मी का दौर शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *