राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। श्रीगंगानगर जिले की 11 पंचायत समितियों में 1145127 वोटर हैं। इनमें 549661 फीमेल वोटर और 595461 मेल वोटर हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया- 29 जनवरी 2026 को पब्लिश ड्राफ्ट पब्लिकेशन में टोटल 1143004 वोटर थे जिनमें, 594518 मेल वोटर और 548418 फीमेल वोटर थे। फाइनल पब्लिकेशन में 2123 वोटर बढ़े हैं। श्रीगंगानगर जिले में 409 ग्राम पंचायतों में 1301 मतदान केंद्र हैं। वार्डों की संख्या 3645 हैं। जिले में 11 पंचायत समितियां और जिला परिषद जोन की संख्या 39 है। जबकि पंचायत समिति के 221 जोन हैं। पंचायत समितिवार वोटर्स… ……………………….
पढ़ें ये खबर भी… पंचायत चुनाव से पहले आपके नाम जरूरी चिट्ठी:जिस सरपंच को वोट दिया, क्या वे दूर कर पाए आपकी समस्याएं, दैनिक भास्कर एप पर बताएं अपनी राय राम-राम सा इस चिट्ठी को ध्यान से पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए बेहद जरूरी है। (पढ़ें पूरी खबर) मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग: आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर 23 फरवरी से राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


