श्रीगंगानगर में 17 को बारिश की संभावना:30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी, गर्मी से फसलों को नुकसान

श्रीगंगानगर जिले में सुबह शाम-ठंड का असर खत्म होने लगा है। सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप अपना असर दिखाती है। जिससे दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी महीने में पड़ रही तेज गर्मी से सरसों, चना व जौ की फसल को अधिक नुकसान की आशंका है। पिछले कई दिनों से जिले में मौसम ड्राई बना हुआ है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने 17 फरवरी को श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जगह पर हल्के बादल भी छाए रहेंगे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम में आए बदलाव के कारण किसान चिंतित है। पिछले 10 दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री अधिक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *